मधुबनी, अक्टूबर 6 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में चतुर्थवर्गीय कर्मियों के नियोजन की प्रक्रिया के तहत सोमवार को शिक्षा भवन में मुख्य रसोईया पद के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया। इसमें निर्धारित 62 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के निर्देश के आलोक में जिला नियोजन समिति की ओर से यह प्रक्रिया कराई जा रही है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-सह-सदस्य सचिव, जिला नियोजन समिति, केजीबीवी कुमार सत्यम ने बताया कि नियोजन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जा रही है। मुख्य रसोईया के लिए एक अक्तूबर को निर्धारित साक्षात्कार अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया था। इस तिथि पर होने वाले साक्षात्कार की अगली तिथि बाद में निर्धारित कर जारी की जाएगी। वहीं पा...