Madhubani News: केजरीवाल प्लस-टू हाई स्कूल में विज्ञान के 189 छात्र, पर एक भी शिक्षक नहीं
मधुबनी, जुलाई 5 -- Madhubani News: झंझारपुर। इलाके के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल आदर्श केजरीवाल प्लस-टू हाई स्कूल इन दिनों शिक्षकों की भारी कमी से जूझ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति इंटर विज्ञान संकाय की है, जहां 189 छात्र नामांकित हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने के लिए एक भी विज्ञान शिक्षक पदस्थापित नहीं है। ऐसे में छात्र बिना विषय शिक्षक के ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। प्रधानाध्यापक विनय कुमार झा ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक कुल 989 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। उनको पढ़ने के लिए कल 14 शिक्षक हैं। जिसमें 6 शिक्षक नवमी एवं दसवीं के लिए है। बाकी आठ शिक्षक 11वी और 12वीं के लिए है। इनमें कक्षा 9 में 226, कक्षा 10 में 214, इंटर प्रथम वर्ष में 277 और द्वितीय वर्ष में 272 विद्यार्थी हैं। इंटर विज्ञान संकाय में प्रथम वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.