Madhubani News: कृषि यांत्रिकीकरण मेले में किसानों ने सीखे बेहतर खेती के गुर
मधुबनी, नवम्बर 27 -- Madhubani News: मधुबनी, नगर संवाददाता। रामपट्टी स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकीकरण मेला गुरुवार को संपन्न हो गया। दूसरे दिन भी मेले में किसानों की भीड़ उमड़ी। किसानों ने आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग के तरीके सीखे और खेती में बेहतरी के गुर जाने। मेला में स्टॉल लगाकर आधुनिक कृषि यंत्रों का प्रदर्शन किया गया। किसानों को कृषि यंत्रों पर मिलने वाली अनुदान की विस्तृत जानकारी दी गई। मेले के दूसरे दिन सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान पहुंचने लगे। लखनौर, झंझारपुर, बेनीपट्टी, राजनगर, फुलपरास, जयनगर, लदनियां, पंडौल, रहिका और मधुबनी सदर से सैकड़ों किसान आए। किसानों ने ट्रैक्टर, पावर टिलर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, जीरो टिलेज मशीन, स्प्रेयर, थ्रेसर, चैफ कटर और ड्रोन स्प्रेयर को करीब से देखा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.