Madhubani News: कुलहरिया परसा में दो घरों में 50 हजार की संपत्ति ले उड़े बदमाश
मधुबनी, जुलाई 20 -- Madhubani News: बाबूबरही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुलहरिया परसा गांव में बीती रात चार नकाबपोश बदमाशों ने दो घरों में धावा बोलकर करीब 50 हजार रुपये मूल्य की नगदी व सामान की चोरी कर ली। पीड़ितों में महेंद्र यादव और पप्पू ठाकुर शामिल हैं। बताया गया कि बदमाशों ने देर रात दोनों घरों में प्रवेश कर अलमारी व बक्सों की तलाशी ली। इस दौरान करीब 10 हजार रुपये नगद समेत कुल 50 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले में महेंद्र यादव के पुत्र संजय यादव ने बाबूबरही थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बेखौफ चोरों ने दो मकानों से लाखों का माल उड़ाया पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.