मधुबनी, जुलाई 21 -- Madhubani News: फुलपरास,एक संवाददाता। फुलपरास थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी जारी किया गया था।थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के फुलपरास पुरवारी टोल निवासी मूरत यादव एवं रामसागर यादव के साथ-साथ फुलकाही गांव निवासी राम भरोस महतो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में झंझारपुर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...