मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि । नगर परिषद झंझारपुर में आवारा कुत्तों के लिए भोजन-पानी की व्यवस्था के नाम पर करीब ढाई लाख रुपये खर्च किए गए हैं। नगर परिषद के 27 वार्डों में 30 स्थानों पर कुत्तों के खाने के लिए बर्तन लगाए गए। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में एक बर्तन पर आठ हजार रुपये से अधिक खर्च होने का मामला सामने आया है। बलभद्रपुर निवासी आरती मश्रिा द्वारा सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी है। आरती मश्रिा पूर्व में मुख्य पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी हैं। उन्होंने बताया कि आवारा कुत्तों के संबंध में न्यायालय के नर्दिेश के बाद नगर परिषद की ओर से यह राशि खर्च की गई है। आरती मश्रिा ने कहा कि केवल बर्तन खरीदकर सड़क किनारे रख देने से उद्देश्...