Madhubani News: किसान सम्मान के 1.31 लाख लाभुकों की नहीं बनी है आईडी
मधुबनी, अगस्त 19 -- Madhubani News: मधुबनी। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक 1.31 लाख 733 किसानों का फार्मर आईडी अब तक नहीं बन पाया है। इसको लेकर डीएम आनंद शर्मा ने बुधवार को राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्य सचिव के निर्देश पर डीएम ने कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में फार्मर रजिस्ट्री की वर्तमान प्रगति, लंबित फार्मर आईडी के सत्यापन और नए किसानों की रजिस्ट्री तैयार करने की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
लंबित केस के सत्यापन डीएम ने अधिकारियों को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को मिशन मोड में पूरा करने और लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि मधुबनी जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कुल 3,21,514 लाभुक किसान हैं। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.