मधुबनी, सितम्बर 16 -- Madhubani News: मधेपुर। 16 वर्षीय नाबालिग लड़का के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। इस संबंध में गुम हुए लड़का के पिता ने सोमवार को मधेपुर थाना में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर के अनुसार, लड़का दिल्ली से दस सितंबर को मधेपुर थाना क्षेत्र स्थित गांव आया। ग्यारह सितंबर को वह घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला। जब तीन दिन तक लड़का वापस नहीं आया तो उनके पिता ने गुम होने का आवेदन थाना में दिया। पुलिस ने अपहरण की धारा में अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा एसआई सह केस अनुसंधानक हीरामणि ने बताया कि लड़का को मधेपुर थाना के ही एक गांव से बरामद किया गया। थानाध्यक्ष तथा केस अनुसंधानक ने बताया कि इस मामले में दो अप्राथमिकी आरोपी...