मधुबनी, सितम्बर 25 -- Madhubani News: झंझारपुर भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको अब्दुल्ला टोला में 16 वर्षीय छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के चाचा मो. जमीर अहमद के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसमें एक आरोपी आरोपी मो. तैयब को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब फरार छह नामजद आरोपियों मो. इब्रान, मो. इरफान, नूरी खातून, सैरा खातून, जुबैदा खातून और मोमीना खातून की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार प्रथम दृष्टा मृतका के मुंह से झाग निकल रहा था और गले में दुपट्टा लिपटा मिला है। ऐसे में पुलिस जहर देने के बाद गला दबाने की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने ...