Madhubani News: किराना दुकान से 5 लाख नकद की चोरी
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर आरएस बाजार स्थित एक किराना दुकान में बीते गुरुवार की रात चोरों ने मकान के छत के रास्ते प्रवेश कर चार से पांच लाख रुपये नकद पार कर दिए। हैरत की बात यह रही कि चोरों ने दुकान में रखे किसी अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाया और केवल नकद रुपये समेटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर आरएस थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकान मालिक विक्की कुमार साहू के अनुसार, उन्होंने करीब 15 दिन पहले एक स्थानीय परिचित के सुझाव पर संतोष कुमार नाम के युवक को काम पर रखा था। बुधवार की शाम संतोष यह कहकर दुकान से निकला कि वह इंद्र पूजा देखने जा रहा है। इसके बाद गुरुवार को किसी निजी कारण से दुकान बंद रही और संतोष भी वापस काम पर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.