मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: मधुबनी,नगर संवाददाता। गंगासागर काली मंदिर और उसके आसपास की खाली जमीनों की सुरक्षा के लिए एक अहम निर्णय लिया गया है। इसको लेकर शनिवार को हुई बैठक में प्रभारी केयरटेकर राम नरेश ठाकुर ने कहा कि मंदिर परिसर की सभी खाली जमीनों की निगरानी अब सीधे केयरटेकर की टीम करेगी। श्री ठाकुर ने कहा कि आगामी इंद्र पूजा और काली पूजा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पूरे मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। स्थानीय जिला प्रशासन ने भी इस पहल में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए मंदिर परिसर में विशेष बदलाव किए जा रहे हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही सुलभ शौचालय का निर्माण कराया ज...