Madhubani News: कलाकार पंजीकरण शिविर आयोजित
मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी। राजनगर प्रखंड के भटसिमर गांव में शनिवार को कलाकार पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर लोक कलाकार एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार-2024 से सम्मानित महेंद्र राम के गांव में आयोजित हुआ। शिविर में रशनचौकी, सखी-बहिनपा समेत विभिन्न लोक कला विधाओं से जुड़े कलाकारों को बिहार कलाकार पंजीकरण पोर्टल और कलाकार पेंशन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। कलाकारों को ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, कला प्रदर्शन से संबंधित प्रमाण-पत्र अपलोड करने की प्रक्रिया समझाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.