मधुबनी, अगस्त 1 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। मिथिला की पारंपरिक हस्तकला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने की दिशा में शनिवार को अहम कदम उठाया गया। मिथिला हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों की पहली बैठक मिथिला हस्तकला केंद्र मधुबनी में आयोजित हुई। कार्यक्रम में कलाकारों को संगठित कर सहकारिता मॉडल के माध्यम से उनकी आय और बाजार उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव तथा कॉम्फेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक थे। विशिष्ट अतिथियों में डीएम आनंद शर्मा, पटना म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, सहायक निदेशक (हैंडीक्राफ्ट) मुकेश कुमार, पर्यटन विभाग के अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार त...