मधुबनी, जुलाई 27 -- Madhubani News: मधुबनी, एक संवाददाता। बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आलोक में जिले के सभी 13 अंगीभूत महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारी सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। आरएन कॉलेज पंडौल, जेएन कॉलेज मधुबनी, जेएमडीपीएल महिला कॉलेज मधुबनी, बीएम कॉलेज रहिका,वीएसजे कॉलेज राजनगर में सोमवार से कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से कॉलेज में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य नहीं हुआ। दूर-दराज क्षेत्रों से आए भारी संख्या में छात्र-छात्राओं को किसी तरह का महाविद्यालय से प्रमाण पत्र नहीं मिला। इससे छात्र-छात्राएं निराश होकर बगैर प्रमाण पत्र लिए घर लौट गए। जिला के शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के सचिव कुलदीप कुमार झा ने बताया कि कॉलेज कर्मचारियों की मुख्य मांगों में प्रोन्नति प्रभार ...