मधुबनी, अगस्त 12 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के करहारा पंचायत के वार्ड 14 करहारा पूर्वी में बिजली करंट लगने से महिला की मंगलवार शाम मौत हो गई। मृतका करहारा पूर्वी के स्व. सत्तो राय की पत्नी राम कुमारी देवी(50) थीं। करहारा पूर्वी वार्ड-14 में स्व. सत्तो राय की पत्नी राम कुमारी देवी चापाकल पर पानी भरने गई थीं। मोटर में लगी तार से चापाकल में अर्थिंग लेने के चलते करंट दौड़ गया। महिला चापाकल से पानी भरने के लिए संपर्क आई उन्हें करंट का झटका लगा। जिसक बाद वह फिर मोटर पर ही गिर गई। इसके बाद करंट से उनकी मौत हो गई। महिला घर में अकेले रहती थीं। दोनों पुत्र व एक पुत्री परदेश में रहते हैं। कुछ देर बाद पड़ोसियों को घटना की जानकारी मिली।

घटना की जानकारी सूचना मिलने के बाद भेजा थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ...