Madhubani News: करंट लगने से युवक की मौत, मातम
मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: मधवापुर, निज प्रतिनिधि। बिजली करंट की चपेट में आने से मुखियापट्टी में एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। यह दुर्घटना शनिवार की रात को हुई। हादसे के दौरान मृतक अपने घर में लगे बिजली का स्वीच बोर्ड की खराबी को ठीक कर रहा था। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। घटना के वक्त वह घटनास्थल पर अकेला था। घर के लोगों को उसकी मौत का पता उस वक्त चला, जब उसकी पत्नी पानी लाने के लिए घर के पीछे चापाकल के पास गयी। घर के लोगों ने उसे बेसुध समझ कर इलाज के लिए साहरघाट के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गये। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 22 वर्षीय मृतक का नाम रोहित शर्मा है। उसकी मौत के बादमोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। जबकि, मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.