मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: बासोपट्टी। प्रखंड क्षेत्र के वीरपुर पंचायत अंतर्गत कौआहा गांव के पुरवारी टोला वार्ड नंबर-3 में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक गर्भवती भैंस की मौत हो गई। मृत भैंस के मालिक कौआहा गांव वार्ड नंबर-5 निवासी जगत मंडल के पुत्र सियासरण मंडल बताए गए हैं। कौआहा गांव में ट्रांसफार्मर के समीप भैंस घास चर रही थी। इसी दौरान वह लोहे के पोल की चपेट में आ गई। करंट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को कई ग्रामीणों ने देखा, लेकिन जब तक वे कुछ कर पाते, तब तक भैंस की मौत हो चुकी थी। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से भैंस को विद्युत पोल से अलग किया गया।पूर्व प्रमुख बीरेन्द्र झा उर्फ नुनू झा ने घटना की जानकारी फोन से विद्युत विभाग के एसडीओ वरुण कुमार को दी। एसडीओ ने गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने...