Madhubani News: कमला बांध पर बाइक से घायल महिला की मौत
मधुबनी, नवम्बर 7 -- Madhubani News: लखनौर, निज प्रतिनिधि। लखनौर थाना के बलिया पंचायत के खैरी गांव में कमला बांध पर बाइक की ठोकर से घायल महिला की बीते शुक्रवार की रात में मौत हो गई। प्रसाद गांव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित बाइक सवार ने बांध पर खड़ी महिला को पीछे से ठोकर मार दी। इस सड़क हादसे में घायल नरेश यादव की 50 वर्षीया पत्नी सुबधी देवी की घटनास्थल पर ही अचेत हो गई। बाइक सवार बाइक छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे सीएचसी मधेपुर में भर्ती कराया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। डीएमसीएच ले जाने के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका सुबधी देवी बलिया पंचायत के खैरी गांव के नरेश यादव की पत्नी थी। उन्हें दो पुत्र एवं दो पुत्री है। पुत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.