मधुबनी, अक्टूबर 12 -- Madhubani News: मधेपुर, निज संवाददाता। मधेपुर थाने के भीठ-भगवानपुर पंचायत के नंदनवन मुसहरी के निकट घोंघड़रिया घाट के पास शनिवार दोपहर कमला बलान नदी में डूबे 65 वर्षीय वृद्ध पुलिन्द्र मुखिया का शव रविवार को भी नहीं मिला। एसडीआरएफ के जवानों ने रबर मोटरबोट के सहारे कमला बलान नदी में रविवार दिनभर खोजबीन की। घटनास्थल घोंघड़रिया घाट पर चारों तरफ एसडीआरएफ के जवानों ने रबर मोटरबोट से शव का तलाश किया। उसके बाद करीब दस किलोमीटर दक्षिण दरभंगा जिला की सीमा तक भी कमला बलान नदी में सर्च अभियान चलाया गया। मगर कहीं भी डूबे व्यक्ति का पता नहीं चला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कमला बलान नदी में अभी धारा भी तेज है। आशंका है कि डूबे व्यक्ति का शव बह गया होगा। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि घटनास्थल के पास मोइन है। उसमें शव दब गया होगा। संभ...