Madhubani News: कमला बलान नदी में डूबने से 14 वर्षीय किशोर की मौत
मधुबनी, जुलाई 8 -- Madhubani News: झंझारपुर,निज संवाददाता। झंझारपुर अनुमंडल के लखनौर थाना क्षेत्र के गंगापुर पंचायत के दैयाखरवार गांव में बुधवार को कमला बलान नदी में डूबने से एक 14 वर्षीय किशोर की असमय मौत हो गई। मृत बालक की पहचान दैयाखरवार गांव निवासी राम सेवक सिंह के पुत्र अर्नब कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है।
घटना का विवरण पुलिस के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब एक बजे अर्नब अपने तीन-चार दोस्तों के साथ कमला बलान नदी के तट पर खेल रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने या गहरे पानी में चले जाने के कारण वह नदी की तेज धार में समा गया। अर्नब को डूबता देख साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया, जिसे सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे जुट गए। स्थानीय प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.