Madhubani News: कमला बलान के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी
मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर क्षेत्र से होकर गुजर रही कमला बलान नदी के जलस्तर में पिछले 15 दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। पानी के इस उतार-चढ़ाव के कारण तटबंधों पर जगह-जगह कटाव का गंभीर खतरा मंडराने लगा है। पिछले दो हफ्तों के दौरान नदी दो बार खतरे के निशान को पार कर चुकी है। सोमवार को नदी का जलस्तर साढ़े 49 मीटर दर्ज किया गया। पानी के घटते-बढ़ते दबाव से सुरक्षा ढांचा प्रभावित होने के कारण आसपास के ग्रामीणों में भय का माहौल है। सबसे ज्यादा खतरा उन इलाके में देखा जा रहा है जहां नदी की मुख्य धारा सीधे तटबंध से सटकर बह रही है। नदी के तेज बहाव और लगातार दवाब के कारण तटबंध के रिवर साइड स्लोप में कई स्थानों पर कटनिया हो गई है। मिट्टी और पूर्व में किए गए कटाव निरोधी कार्य कट-कट कर नदी में बह रहे हैं, जिससे तटबंधों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.