Madhubani News: कमला तटबंध पर अनियंत्रित होकर बाइक पलटी, एक गंभीर, दो अन्य चोटिल
मधुबनी, जुलाई 31 -- Madhubani News: झंझारपुर। झंझारपुर अनुमंडल के भैरवस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत नरुआर गढ़िया स्थित कमला तटबंध पर गुरुवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि एक महिला और पुरुष को मामूली चोटें आई हैं। गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के बथने गांव निवासी 29 वर्षीय प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। वहीं, गाड़ी पर सवार आशीष चौपाल और एक महिला को भी चोट लगी है। सूचना के अनुसार घटना के समय तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अचानक वाहन से नियंत्रण खो गया और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भैरवस्थान के थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.