मधुबनी, अगस्त 24 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। कड़ी सुरक्षा के बीच सावन के अंतिम सोमवारी को जिले के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। बिस्फी के भैरवा शिव मंदिर परिसर एवं उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। 600 से अधिक पुलिस कर्मियों व अफसरों को विभिन्न स्तरों पर सुरक्षा में लगाया गया था। डीएम आनंद शर्मा, एसएसपी योगेंद्र कुमार, ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ और लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद ने भैरवा शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Madhubani News: अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबा शहर, शिवालयों में लगीं लंबी कतारेंसुरक्षा प्रबंधन अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से लगातार विधि व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थे। बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट को भी लगाया गया था। मंदिर के अंदर एवं बाहर सीसीटीवी से निगरानी की जा रही थी।...