Madhubani News: कट्टा व दो कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मधुबनी, जुलाई 18 -- Madhubani News: पंडौल,एक संवाददाता। सकरी थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सकरी थाना क्षेत्र के गंधवार गांव निवासी राजेंद्र झा के पुत्र आयुष कुमार झा के रूप में हुई है। सकरी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम सत्यापन के लिए थाना क्षेत्र के मोमिनपुर गांव स्थित सड़क किनारे सुनसान स्थान पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस अवर निरीक्षक राजू कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर एक युवक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, दो युवक गिरफ्तार तलाशी के दौरान मोमिनपुर स्थित आम के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.