Madhubani News: कट्टा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
मधुबनी, अक्टूबर 2 -- Madhubani News: फुलपरास,एसं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फुलपरास थाना पुलिस ने धर्मडीहा गांव में छापेमारी कर एक युवक को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक धर्मडीहा निवासी करण कुमार कामत है। इसकी जानकारी प्रभारी एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता में शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात 12:30 बजे पुलिस गश्ती टीम को सूचना मिली कि धर्मडीहा गांव स्थित रामबहादुर कामत के घर के पास कुछ युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ युवक भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर करण कुमार कामत को पकड़ लिया, जबकि अन्य युवक मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.