मधुबनी, सितम्बर 22 -- Madhubani News: फुलपरास। खुटौना थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान बाइक सवार दो युवक को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों की पहचान मो. मुर्तुजा और मो. मुबारक के रूप में हुई है। दोनों फुलपरास थाना क्षेत्र के भरहर गांव निवासी हैं। पुलिस ने उनके पास से एक पल्सर बाइक भी जब्त की है। जानकारी के अनुसार खुटौना थाना के पीटीसी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर निकली थी। गश्ती के दौरान टीम बेलदारी चौक के पास निगरानी कर रही थी। इसी दौरान एकहत्था की ओर से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक सवार पुलिस को देखकर बाइक की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने प...