Madhubani News: कट्टा के साथ गिरफ्तार युवक को भेजा गया जेल
मधुबनी, सितम्बर 5 -- Madhubani News: बासोपट्टी,एसं। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान उछाल गांव निवासी शिव कुमार झा उम्र (24), पिता ललन झा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बीते 4 सितंबर की रात डायल-112 की गश्ती टीम थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मानसिंहपट्टी गांव के समीप एक महिला ने पुलिस को सूचना दी कि एक युवक हाथ में देसी कट्टा लेकर उसके घर के पास हंगामा कर रहा है। युवक गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान शिव कुमार झा के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.