मधुबनी, सितम्बर 27 -- Madhubani News: झंझारपुर, निसं। झंझारपुर आरएस थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व हुई चेन स्नेचिंग की घटना का सुराग लगाते हुए छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। हालांकि, घटना में शामिल दोनों अपराधी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे। विगत सोमवार को पथराही निवासी 70 वर्षीय वृद्ध महिला प्रेम देवी के गले से बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने करीब पांच लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन झपट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान का पीछा करते हुए पुलिस की एक विशेष टीम रविवार को कटिहार जिला के एक गांव में पहुंची। पुलिस टीम ने जब चिह्नित अपराधी के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां से वृद्धा से छीनी गई सोने की चेन बरामद हो गई। कार्रवाई के दौरान दोनों शातिर अपराधी पुलिस को चकमा देकर फ...