Madhubani News: कच्ची सड़कों को दुरुस्त कराने को लेकर विधायक ने की पहल
मधुबनी, सितम्बर 4 -- Madhubani News: मधुबनी,प्रधान संवाददाता। मधुबनी विधानसभा क्षेत्र के गांवों की जर्जर और कच्ची सड़कों को लेकर विधायक माधव आनंद ने अब विभागीय स्तर पर पहल तेज कर दी है। विधायक ने तीन अलग-अलग प्रतिनिधित्व ग्रामीण कार्य विभाग के सचिव को सौंपे हैं। इनमें रहिका प्रखंड की महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों के पक्कीकरण, अनुरक्षण अवधि से बाहर हो चुके जर्जर पथों के पुनर्निर्माण तथा पंडौल प्रखंड की सड़कों के निर्माण और आपसी कनेक्टिविटी का प्रस्ताव शामिल है। तीन सितंबर को बिहार विधानसभा में शून्यकाल समिति के सदस्यों के साथ ग्रामीण कार्य विभाग से जुड़े सवालों पर चर्चा के दौरान विधायक ने मधुबनी विधानसभा क्षेत्र की सड़क और संपर्क व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। रहिका प्रखंड की विभिन्न महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों को मुख्यमंत्री सड़क संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.