Madhubani News: औद्योगिक प्रांगण में भवन से गिरकर मजदूर की मौत
मधुबनी, नवम्बर 5 -- Madhubani News: झंझारपुर,निप्र। औद्योगिक प्रांगण में बिहार सरकार उद्योग विभाग के महत्वाकांक्षी योजना प्लग एंड प्ले भवन के निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार देर शाम एक हादसे में 27 वर्षीय मजदूर की गिरने से मौत हो गई। काम करने के दौरान करंट लगने से मजदूर नीचे गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बक्सर जिले के चुकिया थाना क्षेत्र निवासी हरेंद्र यादव के पुत्र पप्पू यादव के रूप में हुई है। साथ काम कर रहे मजदूरों के अनुसार, भवन में लोहे की बीम की असेंबलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान करंट लगा और वह नीचे गिर पड़ा। सहकर्मी श्रवण कुमार वर्मा ने बताया कि वह भी करंट की चपेट में आए थे और उन्हें चक्कर आ रहा था। हादसे के बाद श्रवण समेत अन्य मजदूर पप्पू क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.