मधुबनी, अक्टूबर 13 -- Madhubani News: बासोपट्टी। थाना पुलिस ने सीईआईआर (सीईआईआर ) पोर्टल एवं ऑपरेशन मुस्कान के तहत कार्रवाई करते हुए खोया हुआ मोबाइल बरामद कर डीएसपी सदानन्द कुमार के मौजूदगी में थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 53 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर धारक ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस के अनुसार, खोए हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई। तकनीकी प्रक्रिया के माध्यम से मोबाइल का पता लगाकर उसे बरामद किया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मोबाइल उसके वास्तविक धारक को सुपुर्द कर दिया गया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई कर रही ह...