मधुबनी, अक्टूबर 28 -- लौकही में ऑटो की टक्कर से बालक की मौत Madhubani News: लौकही। लौकही थाना के करियौत बोन टोल के निकट मंगलवार को अंधरामठ- लौकही सड़क पर एक ऑटो की टक्कर से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक की पहचान बोनटोल के मो. अली के पुत्र मो. हुसैन पांच वर्ष के रुप में की गई। यह जानकारी लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने दी। बतादें कि बालक सड़क किनारे जा रहा था, इसी क्रम में तेज गति से आ रही ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रर्शन शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर लौकही थाना पुलिस भी दल बल के साथ पहुंची। भीड़ काफी आक्रोशित थे। सभी दोषी ऑटो चालक को सजा और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर अड़े थे। बतादें कि सड़क जाम के कारण लौकही- महादेवमठ के बीच करीब तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। इस क्रम ...