Madhubani News: एसडीएम ने 24 घंटे के भीतर किया निरीक्षण
मधुबनी, सितम्बर 30 -- Madhubani News: मधवापुर। नेपाल की बारिश से मधवापुर की धौसनदी में बढ़ा जलस्तर की खबर हिन्दुस्तान अखबार में प्रकाशित होने का त्वरित असर देखा गया। खबर छपने के 24 घंटे के भीतर एसडीएम सारंग पाणि पाण्डेय ने मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ तटबंधों का निरीक्षण किया। उन्होंने मधवापुर, पिहवारा और सुजातपुर में धौस व रातो बांध का जायजा लिया । एसडीएम ने वहां के स्थानीय लोगों से बात कर आवश्यक जानकारियां ली। बांध के कमजोर जगहों की मरम्मत बिना देर किये शुरू करने का निर्देश उन्होंने संबंधित जेई को दिया। बांध को मजबूत बनाने के कार्य में लापरवाही नहीं करने की हिदायत भी एसडीएम ने दी। उन्होंने इस संबंध में सीओ सुनील कुमार को भी आवश्यक निर्देश दिये। इस मौके पर बीडीओ मनोज कुमार मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि प्रशांत कुमार सिंह, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.