मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: मधुबनी। समाजसेवी व सुपौल जिला के सदर अनुमंडल पदाधिकारी मनोहर साहु के पिता बौजन साहू 97 वर्ष नहीं रहे। भेजा थाना क्षेत्र के खजुरी गांव स्थित पैतृक निवास पर शनिवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार शाम उनका अंतिम संस्कार हुआ। बड़े पुत्र अरूण साहु ने उन्हें मुखाग्नि दी। निधन की खबर सुनते ही शोक की लहर दौड़ गई। वह अपने पीछे पांच पुत्र अरूण साहु,अरविंद कुमार, अर्जुन साहु, वीरेन्द्र साहु और मनोहर साहु सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन पर मंत्री शीला मंडल,पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेन्द्र प्रसाद यादव, सांसद रामप्रीत मंडल, महंथ विनोद दास, अर्जुन साहु, भागवत साहु, जामुन साहु, रसिकलाल चौपाल आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...