मधुबनी, अक्टूबर 10 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। वरीय पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम पुलिस अफसरों के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में विधि व्यवस्था और विभिन्न थानों में पिछले महीने हुए केस डिस्पोजल की समीक्षा की। मीटिंग में विधि व्यवस्था, संगीन आपराधिक मामलों में अपराधियों की गिरफ्तारी, भूमि विवाद, कोर्ट से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। कुर्की एवं वारंट तामिला के संबंध में अफसरों से जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रों में गंभीर आपराधिक कांडों का त्वरित अनुसंधान,साक्ष्यों का वैज्ञानिक संकलन एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बैठक में ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़, सदर एसडीपीओ अमित कुमार, जयनगर एसडीपीओ सदानंद कुमार, लाइन डीएसपी जितेन्द्र प्रसाद, झंझारप...