मधुबनी, अगस्त 11 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। बेनीपट्टी नगर पंचायत लोहिया चौक के निकट ग्यारह हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से भाई-बहन बुरी तरह झुलस गये। इलाज के लिए जाते समय बहन 18 वर्षीय शिव कुमारी की मौत हो गई जबकि बड़ा भाई राज कुमार साह का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। घटना सोमवार की रात करीब सवा दस बजे की है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: आक्रोशितों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन,आधे घंटे तक लोहिया चौक ब्लॉक रोड को रखा जामघटना का विवरण घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि लो वोल्टेज के कारण फेज चेंज करने के क्रम में ग्यारह हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। परिजनों ने बताया राज कुमार साह के घर के सामने से एक ही पोल से ग्यारह हजार एवं एलटी बिजली तार ले जाया गया है। जिस फेज से राज कुमार साह का कनेक्शन है उस...