मधुबनी, सितम्बर 29 -- Madhubani News: मधुबनी,एक संवाददाता। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और एनीमिया की समय पर पहचान सुरक्षित मातृत्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एफसीएम की उपलब्धता और सुचारू क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। यह निर्देश डीएम आनंद शर्मा ने सिविल सर्जन को दिया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सुदूरवर्ती क्षेत्रों की महिलाओं तक भी स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, ताकि जरूरतमंद महिलाएं समय पर सरकारी अस्पतालों से उपचार प्राप्त कर सकें। डीएम ने कहा कि एनीमिया से प्रभावित गर्भवती महिलाओं की समय पर पहचान, आवश्यक जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुरूप उपचार सुनिश्चित हो। गर्भावस्था के दौरान खून की कमी यानी एनीमिया की गंभीर स्थिति से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए एफसीएम (फेरि...