Madhubani News: एपेक्स अस्पताल का निबंधन रद्द
मधुबनी, नवम्बर 1 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। मोहना चौक स्थित एपेक्स अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसका निबंधन रद्द कर दिया है। सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, मधुबनी ने अस्पताल का निबंधन तत्काल प्रभाव से निरस्त करते हुए उसे बंद करने का आदेश जारी किया है। विभागीय कार्रवाई से निजी अस्पतालों के संचालन पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
अस्पताल के निरीक्षण में मिलीं खामियां जानकारी के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झंझारपुर के प्रभारी चिकत्सिा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. फिरदौस अंसारी ने अस्पताल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान वहां योग्य चिकित्सक और पारा चिकत्सिा कर्मी मौजूद नहीं मिले। इसके अलावा दवाओं के रखरखाव और मरीजों के उपचार में भी निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.