Madhubani News: एनसीडी स्क्रीनिंग में मधुबनी ने मारी बाजी, सूबे में तीसरे नंबर पर
मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: संदीप कुमार। गैर संचारी रोगों (एनसीडी) की पहचान को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान में मधुबनी जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राज्य स्तरीय रैंकिंग में मधुबनी तीसरे स्थान पर रहा है। जिले में 02 सितंबर से 06 अक्टूबर तक चले 35 दिनों के अभियान में 9 लाख 82 हजार 125 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। यह स्क्रीनिंग जिले के 606 स्वास्थ्य संस्थानों के माध्यम से की गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक जांच हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप को लेकर हुई। इस दौरान 9 लाख 74 हजार 639 लोगों की जांच की गई, जिसमें 95 हजार 622 लोगों में हाइपरटेंशन पाया गया। इनमें से 76 हजार 988 मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है, जबकि 23 हजार 848 लोगों को बेहतर जांच के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।
डायबिटीज और कैंसर की जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.