मधुबनी, अक्टूबर 8 -- Madhubani News: हरलाखी। एनडीपीएस मामले में हरलाखी थाना की पुलिस ने एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जिसकी पहचान पिपरौन गांव निवासी दीपक कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। तकरीबन एक वर्ष पूर्व पिपरौन एसएसबी कैंप के जवानों ने प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था। एसएसबी की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने दीपक से दवा खरीदने की बात कही थी। अनुसंधान के क्रम में मामला सत्य पाए जाने पर पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...