Madhubani News: एनएच-527बी जाम मामले में सीओ ने 9 नामजद सहित 80 अज्ञात के विरूद्ध थाना में दिया आवेदन
मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: बेनीपट्टी। कोशी शाखा नहर में पानी पहुंचाने की मांग को लेकर मंगलवार को दरभंगा-जयनगर एनएच-527बी को मुरैठ के निकट जाम करने के मामले में बेनीपट्टी के सीओ अभिषेक आनंद ने 9 नामजद सहित करीब 80 अज्ञात के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने के लिए अरेर थाना को आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि कोशी नहर का पानी खेतों तक नहीं पहुंचने के कारण एनएच-527बी को मंगलवार को जाम कर दिया गया था। सूचना पर वे अरेर थानाध्यक्ष के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया। बाद में कोसी नहर के एसडीओ भी वहां पहुंचे, लेकिन आक्त्रोशित लोगों ने जाम हटाने से इनकार कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, नारेबाजी की, गाली-गलौज की तथा पुलिस पदाधिकारियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।
प्रदर्शनका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.