मधुबनी, अगस्त 5 -- Madhubani News: फुलपरास। स्थानीय लोहिया चौक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर मंगलवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सुग्गापट्टी निवासी रौशन कुमार (20 वर्ष) के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशन कुमार मंगलवार की देर शाम किसी कार्य से लोहिया चौक के पास एनएच-27 पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया,जबकि युवक सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ अवस्था में गिर पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्र...