Madhubani News: एनएच-27 के मर्जर पॉइंट बने मौत के मुहाने, मामूली चूक से जा सकती जान
मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सहायक सड़कों के मर्जर पॉइंट सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। पर्याप्त एक्सीलरेशन लेन(फैलाव) नहीं होने के कारण हाईवे पर चढ़ने वाले वाहनों को सीधे तेज रफ्तार यातायात के बीच प्रवेश करना पड़ता है। ऐसे में मामूली चूक भी भीषण सड़क हादसे का कारण बन सकती है। झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र के नवटोलिया, विदेश्वर स्थान, समिया और महिनाथपुर कट सबसे अधिक दुर्घटना संभावित माने जा रहे हैं, जहां आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों और नियमित वाहन चालकों का कहना है कि इन मर्जर पॉइंट पर एक्सीलरेशन लेन की लंबाई निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है। इसके कारण संपर्क मार्ग से आने वाले वाहन पर्याप्त गति नहीं पकड़ पाते और सीधे तेज रफ्तार वाहनों के बीच हाईवे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.