Madhubani News: एनएच पर मोबाइल छीनने वाले गिरोह के पांच शातिर गिरफ्तार
मधुबनी, अगस्त 31 -- Madhubani News: झंझारपुर/लौकही, निसं। झंझारपुर-फुलपरास एनएच-27 और संपर्क सड़कों पर राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले एक संगठित गिरोह का फुलपरास थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के पांच शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है,जबकि तीन अन्य फरार अपराधियों रूपेश मंडल, प्रियांशू यादव और रमेश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। पकड़े गए अपराधियों के पास से 10 एंड्रॉइड स्मार्टफोन, दो बजाज पल्सर और एक हाई-स्पीड केटीएम स्पोर्ट्स बाइक बरामद हुई है। एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार दोपहर पुलिस को भटबाड़ी स्थित दुर्गा मंदिर के पास गिरोह के सदस्यों के जुटने की गुप्त खबर मिली थी। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर मौके से दीपेश कुमार और प्रयंत कुमार को पकड़ा। इनकी निशानदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.