Madhubani News: एनएच पर पलटी कार, चालक समेत सवार घायल
मधुबनी, अक्टूबर 25 -- एनएच-27 पर गड्ढे से पलटी कार Madhubani News: झंझारपुर। एनएच-27 पर सड़क के गड्ढे लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं। रविवार सुबह झंझारपुर थाना क्षेत्र के चनौरागंज के समीप सड़क के गड्ढे में पड़ने से पूर्णिया से हाजीपुर जा रही एक कार असंतुलित होकर पलट गई। दुर्घटना में चालक समेत कार सवार कई लोग घायल हो गए। कार पलटने के बाद सवार और चालक उसमें फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद घायल इलाज के लिए चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार गड्ढे में पड़ने के बाद अनियंत्रित हो गई और पलट गई। हादसे के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर एनएच कर्मियों ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त कार को उठाकर सड़क के बीच डिवाइडर पर रखवा दिया। झंझारपुर आरएस थाना के अपर थानाध्यक्ष बिहारी आलम ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.