मधुबनी, जुलाई 1 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या नौ की पार्षद उषा देवी ने टुन्नी मिश्र टोला के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 527ए पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सदर अनुमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल गति अवरोधक बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण यह स्थान दुर्घटनाओं का संवेदनशील क्षेत्र बन गया है, जिससे स्थानीय लोगों, बच्चों और बुजुर्गों की जान हमेशा खतरे में रहती है। उन्होंने गति अवरोधक के साथ चेतावनी पट्टिका, गति सीमा संकेतक तथा परावर्तक लगाने की भी मांग की। सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने शीघ्र आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- एनएच-39 का मेदिनीनगर बाइपास बनते ही मर्जर पॉइंट पर बढ़ी सड़क दुर्घटना और मौत यह भी पढ़ें- Banka News: बांका: हाईवे के मर्जर प...