मधुबनी, अगस्त 13 -- Madhubani News: मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने जिले में बढ़ती विद्युत मांग एवं शहरी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता के साथ समीक्षा बैठक की।

बिजली मांग का बढ़ना बैठक में विद्युत लोड की वर्तमान स्थिति, आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों तथा नए पावर सब-स्टेशनों के निर्माण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में हो रहे विकास कार्यों के कारण विद्युत की मांग लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शहरी क्षेत्र में लगभग 4 मेगावाट अधिक विद्युत का उपभोग हो रहा है। मधुबनी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में विद्युत इनपुट भी लगातार बढ़ा है। अप्रैल 2026 में 4.02 करोड़ यूनिट, मई में 4.48 करोड़ यूनिट, जून में 5.51 करोड़ यूनिट तथा जुलाई 2026 में 6.13 ...