Madhubani News: एक लाख के लिए विवाहिता को घर से निकाला
मधुबनी, अक्टूबर 29 -- Madhubani News: बिस्फी,निज प्रतिनिधि। पतौना थाना क्षेत्र की बेलौजा गांव की एक विवाहिता ने पति, सास, ससुर सहित अन्य पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने की प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज एफआईआर में विवाहिता पुष्पा कुमारी ने कहा है कि उसकी शादी दो साल पहले बेलौजा के रंजीत कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा एक लाख रुपये दहेज के रूप में मांग की जाने लगी। नहीं देने पर परिवार के लोग मारपीट करने लगे। उनका पति दिल्ली में रहता है। आरोप है कि जब उसका पति दिल्ली से घर आया तो वह अपने नैहर से पति के पास रहने के लिए आयी। लेकिन परिजनों ने मारपीट कर घर से भगा दिया। पतौना थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने कहा है कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.