Madhubani News: एक युवती संग गांव के ही युवक ने की अश्लील हड़कत व छेड़खानी,एफआईआर दर्ज
मधुबनी, सितम्बर 10 -- Madhubani News: मधेपुर। प्रखंड के भेजा थाने के एक गांव में 18 वर्षीया युवती के साथ गांव के ही एक 30 वर्षीय युवक ने अश्लील हड़कत व छेड़खानी की। घटना तीन सितंबर की शाम घटित हुई बताई गई है। इस संबंध में पीड़ित युवती ने आठ सितंबर मंगलवार की शाम भेजा थाना में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें गांव के ही युवक तथा उसके पिता को नामजद किया गया है। युवक के पिता पर आरोप है कि युवती ने जब पुत्र की हड़कत की शिकायत की तो उन्होंने गाली-गलौज किया। भेजा थाना के अपर थानाध्यक्ष संदीप कुमार तथा केस अनुसंधानक एसआई सोमी कुमारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: एक युवती संग गांव के ही युवक ने की अश्लील हड़कत व छेड़खानी, एफआईआर दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.