मधुबनी, जुलाई 30 -- Madhubani News: मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। 500 से अधिक शिक्षकों को ऐसे विद्यालयों में भी सरप्लस घोषित कर दिया गया,जहां संबंधित विषय के एकमात्र शिक्षक हैं और सैकड़ों छात्र अध्ययनरत हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षकों भारी नाराजगी है। शिक्षक संगठनों ने इसे छात्रों की पढ़ाई के साथ खिलवाड़ बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वाटसन प्लस टू उवि में बारहवीं के इतिहास विषय में रिंकू कुमारी, भूगोल में डा. दिलीप कुमार नायक, उर्दू में अबू हुरैरा, मैथिली में अर्चना कुमारी, मनोविज्ञान में एकता कुमारी तथा समाजशास्त्र में डा. शिवनंदन शर्मा अपने-अपने विषय के एकमात्र शिक्षक हैं। इसके बावजूद...